फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला की जांच करने पहुुंचे एएसडीएम व सीवीओ

Fri, 05 May 2023 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गोशाला से गोवंशों को निकालकर की गई निर्मम हत्या को लेकर जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित की है। समिति ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। वारदात में घायल और गोशाला कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। ग्राम पंचायत पवांस में 1 और 2 मई की रात गोकशी की गई थी। इस मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को समिति में शामिल अधिकारी एएसडीएम वेदप्रिय आर्य और सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह गांव पहुंचे। यहां पर घायल हृदेश कुमार, इसके पुत्र शिवम और गौरव निवासीगण लखमीपुर के बयान दर्ज किए। वारदात के बारे में जानकारी की। इसके बाद गोशाला में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि जांच समिति में शामिल एएसडीएम और मैं शुक्रवार को जांच करने पहुंचे थे। यहां पर घायल व कर्मचारियों से वार्ता की। उनसे वारदात के बारे में बारीकी से पूछताछ की, लेकिन कोई नई जानकारी नहीं मिली है, जो पहले कहा, वही बयान दिए हैं। समिति की ओर से जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें