फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिता-पुत्र के शव आते ही श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Sun, 15 Jun 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नगला पड़ाव में पिता-पुत्र के शव पहुंचने पर देखने को उमड़ी भीड़। - फोटो : नगला पड़ाव में पिता-पुत्र के शव पहुंचने पर देखने को उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
एटा। पिता-पुत्र की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पड़ाव में लाए गए तो अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

कंपिल रोड पर शनिवार की शाम को हुए सड़क हादसे में दवा व्यवसायी अक्षय और उनके तीन वर्षीय बेटे रुद्राक्ष की मौत हो गई थी। रविवार को पिता-पुत्र के शव पहुंचने पर पूरा गांव चीत्कार से गूंज उठा। गांव में कहीं चूल्हे नहीं जले। गमगीन माहौल में अक्षय के पिता रामनाथ सिंह ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। अक्षय की कंपिल रोड पर सुमौर गांव में दवा की दुकान थी। जबकि उनके पिता रामनाथ सिंह की नगला पड़ाव में दवा की दुकान है।
दवा व्यवसायी की मौत पर रविवार को कस्बे और आसपास क्षेत्र के दवा व्यवसायियों ने दुकानें बंद रख शोक जताया और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को अक्षय बाइक से अलीगंज में एक दावत में शामिल होकर वापस दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रक की चपेट में आ गए। पुत्र की मौत मौके पर तो घायल पिता की मौत एटा ले जाते समय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें