फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी यूनिट का हुआ शुभारंभ

Sat, 11 Apr 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट (सीएसएसडी) यूनिट का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किया। उन्होंने कहा कि सीएसएसडी यूनिट के शुरू होने से ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों की सफाई व स्टेरिलाइजेशन गुणवत्तापूर्ण और बेहतर हो सकेगा। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र, नोडल अधिकारी डॉ. मोनू यादव सहित अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें