फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम

Wed, 23 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आर्य समाज मंदिर पर स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया गया। मंदिर पर हवन यज्ञ कर भजन कीर्तन भी किए। आचार्यों ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन


धर्म जागरण विभाग ने सूूत मंडी महिला आर्य समाज मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण के लिए आहुति दी। आचार्य सुकांत आर्य ने कहा कि आर्य संस्कृति ही सबसे पुरानी है। हवन यज्ञ का आयोजन लोगों के कल्याण के लिए है। उन्होंने स्वामी श्रद्घानंद के बलिदान को विस्तार से बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। आचार्य सुधीर कुमार आर्य ने भी प्रवचन दिए। भजन कीर्तन का आयोजन भी मंदिर में हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, आशाराम, रामपाल, अर्जुन ङ्क्षसह, जीतू अग्रवाल, गणेश वार्ष्णेेय, हरपाल सिंह, पुष्पा कोहली, रविवाला गुप्ता, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें