फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एआरवी खत्म, हंगामा

Mon, 08 Apr 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार की सुबह एआरवी न होने पर लोगो ने हंगामा कर दिया। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने 11 बजे सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन मंगाकर लगवाना शुरू किया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव हो रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कुत्ता भी हिंसक हो रहे हैं। यह लोगों को काट रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 150 से 160 लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार की सुबह 8 बजे से वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है, आने पर लगवाई जाएगी। सुबह 11 बजे तक लोग लाइन लगाकर वहां खड़े रहे। वैक्सीन नहीं आई। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया।

जिसके बाद सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन मंगाई गई और लोगों को लगवाई गई। बताया गया करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई है। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन शनिवार को ही समाप्त हो गई थी, लेकिन मंगवाया नहीं गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को मेडिकल कॉलेज खुला तो लोग पहुंचने लगे। तब जाकर वैक्सीन मंगवाई गई। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया उन्हें वैक्सीन न होने की जानकारी जैसे ही हुई, तत्काल स्टोर इंचार्ज को निर्देश देकर सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन मंगवाई और लोगों को लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें