परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज का बस स्टॉप एटा शिफ्ट होना है। बस स्टॉप शिफ्ट होते ही माह के अंत तक निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बस स्टेंड में यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, प्रसाधान की व्यवस्था की गई हैं। वहीं बैंक, एटीएम के लिए भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शॉपिंग कांपलेक्स भी बनेगा। यहां सभी सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी।
पार्किंग की व्यवस्था भी बस स्टेंड पर की गई है। राज्यमंत्री ने निगम के अधिकारियों निर्माण को लेकर बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कासगंज की बस स्टेंड प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने शीघ्रता से इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर धन अवमुक्त कराया है। यह प्रोजेक्ट शासन की प्राथमिकता का प्रोजेक्ट है।
इस दौरान सेवा प्रबंधक आशी गिरि, क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलेन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीआर निराला, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एटा संजीव यादव, एई प्रदीप कुमार, एसएस भदोरिया, डिपो स्टेशन प्रभारी राम खिलाड़ी के अतिरिक्त व्यापारी नेता राजेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।