फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने आयोजित किया एकत्रीकरण कार्यक्रम

Sun, 21 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरएसएस ने रविवार को वारह पत्थर मैदान पर शाखा विस्तार के अंतर्गत एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। शाखा विस्तार में संघ से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्रित हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संघ का इतिहास बताया। हिंदुओं से संगठित रहने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न योग क्रियाओं का लाभ भी स्वयंसेवकों ने लिया।
विज्ञापन

संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। विभाग संचालक उमाशंकर ने संघ के इतिहास एवं शाखा विस्तार कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा विस्तार के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 65 शाखाएं लगाकर 1846 स्वयं सेवक संघ से जोड़े गए हैं। विभाग बौद्धिक प्रमुख राधाकृष्ण दीक्षित ने संघ का इतिहास बताते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई तब से आज तक संघ का विस्तार हो रहा है। संघ अपने कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। पांच स्वयं सेवकों को लेकर संघ की स्थापना की गई थी। आज पूरे विश्व में संघ की शाखाएं हैं। कार्यक्रम में योगासन, तिष्ठयोग, समता के कार्यक्रम हुए। मुख्य शिक्षक के रूप में जयपाल ने विभिन्न योग क्रियाए कराई। गणगीत अमलेन्दू ने गाया।
योग एवं समता का अभ्यास हिमांशु, दुष्यंत, कौशल साहू, राकेश शर्मा, अवधेश ने कराया। कार्यक्रम में विभाग कार्यकारिणी धर्मेन्द्र, विभाग प्रचारक राजकिशोर, जिला कार्यवाहक दीपराज माहेश्वरी, सह जिला कार्यवाहक संजीव, शिंवाशु, नगर प्रचार प्रमुख ज्ञान माहेश्वरी, सह नगर संघ चालक नरेश मित्तल, नगर प्रचार प्रमुख राजकुमार, अवधेश, रमेश, जयसिंह वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, पूर्णेन्द्र सोलंकी, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, रमेश साहू, सर्वेश, आकाश दीप, आकाश सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, महेंद्र सिंह राना, डा. वीडी राना आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें