फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत करेगी 18 सड़कों को गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
कासगंज में जिला पंचायत की बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव, सीडीओ व अन्य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 18 सड़कों को जहां गड्ढा मुक्त करने का निर्णय लिया। वहीं पुराने बीएसए भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष जिला पंचायत बसु यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह एवं पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए । सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक में राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में प्राप्त होने वाले 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। इसमें से 18 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत में पद सृजित होने तक तीन चपरासी, एक चौकीदार, एक स्वच्छकार को मनरेगा में अनुमन्य दैनिक मजदूरी के आधार पर अस्थायी तौर पर कार्यालय में रखे जाने का प्रस्ताव तथा स्वच्छता मिशन के शासनादेश के अनुसार दो कंप्यूटर आपरेटर रखे जाने के प्रस्ताव को भी सदन द्वारा मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत परिसर में पुराना भवन जिसमें बेसिक शिक्षा कार्यालय पूर्व में संचालित था, उसे निष्प्रयोज्य घोषित किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उज्जवल अंबेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें