फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन और एकलव्य हाउस बने विजेता

Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनआर पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस अभिमन्यु , करन , अर्जुन तथा एकलव्य ने सहभागिता की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत ने कहा कि खेल भावना के साथ खेल में सहभागिता करना चाहिए। खो- खो रैफरी पी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल के नियमों से अवगत कराया। पहला मुकाबला बालिका वर्ग के कर्ण व अर्जुन के हाउस के मध्य कराया। जिसमें अर्जुन हाउस ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला अभिमन्यु व एकलव्य हाउस केे मध्य खेला गया। जिसमें एकलव्य हाउस ने बाजी मारी। बालिका वर्ग का अंतिम व फाइनल मुकाबला एकलव्य व अर्जुन हाउस के मध्य खेला गया। एकलव्य हाउस की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी अर्जुन हाउस को करीबी मुकाबले में 11-13 से हरा दिया। वही बालक वर्ग में भी फाइनल मुकाबला एकलव्य हाउस तथा अर्जुन हाउस मध्य खेला गया। जिसमें अर्जुन हाउस की ओर से प्रतिद्वंद्वी एकलव्य  हाउस को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। इस मौके पर सादिया अजुंम, चांदनी, जितेंद्र, पी. सिंह, मौहम्मद निजिम खांन, अजीत, चाहत, शैली, गरिमा, कविता , बबिता, सुबुही जमाल, संगीता, नीलम, राजीव मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें