फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित लाखों रुपये का अनाज ले आढ़तिया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के सहोरी निवासी एक व्यक्ति ने धुमरी निवासी विपिन सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आठ लाख रुपये सहित लाखों का अनाज खरीद फरार हो जाने का आरोप लगाया है। गांव विरामपुर निवासी संजीव कुमार व जैथरा थाना क्षेत्र के सहोरी निवासी सूरजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 20 जून 2020 को संजीव ने धुमरी में विपिन गुप्ता की आढ़त पर 23 क्विंटल मक्का, सहोरी निवासी लेखराज ने 66 क्विंटल मक्का व 17 क्विंटल गेहूं, 20 क्विंटल सरसों बेची।
विज्ञापन

सहोरी के ही सूरजपाल ने भी 140 क्विंटल सरसों, 200 क्विंटल मक्का, 250 क्विंटल गेहूं बेचा। आरोप है कि विपिन गुप्ता ने धुमरी के ही ललित गुप्ता से 8 लाख 50 हजार रुपये गल्ला खरीद के लिए उधार लिए। विपिन उधार के इन रुपयों सहित अपने साले संजीव गुप्ता निवासी बढ़ौल थाना सिकंदरपुर वैश्य व बहनोई मनोज गुप्ता निवासी जैथरा, मामा जगदीश गुप्ता निवासी धुमरी आदि के भी रुपये लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर राघव ने बताया कि आढ़तिया ने कई लोगों के रुपये की बेईमानी की है। सभी ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें