फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंबेडकर जयंती पर शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के लिए प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इस संबंध में एसडीएम भावना विमल और क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को नगर व क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने लोगों से मर्यादित तरीके से जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने किसी नई परंपरा की शुरुआत न करने और अफवाहें न फैलाने पर जोर दिया। जैनपुरा और मोहनपुर के प्रधानों ने शांतिपूर्ण जयंती समारोह आयोजित करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आंबेडकर जयंती पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का विवाद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें