फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Sun, 01 Feb 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में स्थित स्काउट एवं गाइट सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्र संचालक के साथ एक बैठक आयोजित की। इसमें परीक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी परीक्षा केंद्र संचालक को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार चलने चाहिए। इसके लिए अभी से सभी लोग अपने सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करा लें। मॉनिटरिंग के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं मिलने चाहिए। स्ट्रॉंग रूम, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, केन्द्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों के दायित्व, ड्यूटी कार्ड, परीक्षा अवधि में इंटरनेट की स्थिति व ड्यूटी के दौरान चिकित्सीय अवकाश से सम्बन्धित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित छात्र-छात्राओं के सम्बन्ध में शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें