फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, बिना वैक्सीन लगवाए लौटे लोग

Tue, 23 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिली, इसकी वजह से लोगों को वापस लौटना पड़ा। एआरवी लगवाने पहुंचे लोगों को बता दिया गया कि वाॅयल समाप्त हो गईं हैं। इस पर लोग व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन


इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में कुत्ते भी हिंसक हो रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 120 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार की सुबह 8 बजे से वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है। इस पर वह मायूस हो गए। उम्मीद करते रहे कि वैक्सीन आने पर लगाई जाएगी, लेकिन कॉलेज में वैक्सीन नहीं आई। इस पर लोग परेशान हो गए और व्यवस्थाओं को कोसते हुए वापस लौट गए।
आसपुर से आए अमित ने बताया सुबह 9 बजे आ गया था। वैक्सीन नहीं होने की बात कह दी गई। जब 4 लोग वैक्सीन लगवाने वाले हो गए तो मेडिकल से वाॅयल खरीद कर लगवाई है। यही बात पवांस निवासी रामसिंह ने बताई। बोले, सोमवार की शाम को कुत्ते ने काट लिया था। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में आए, लेकिन वैक्सीन नहीं लगी। बाद में बाजार से खरीद कर वैक्सीन लगवाई गई। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया वैक्सीन के लिए पत्राचार किया गया है। सोमवार को ही आनी थी लेकिन किसी कारण बस नहीं आ पाई। उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें