फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रश्नपत्रों पर पहले से लगे मिले उत्तरों के निशान

Mon, 23 Nov 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल उच्च शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर के प्राचार्य डॉ. ओंकार ने निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों पर पहले से लगे मिले उत्तरों के निशान पकड़े।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्हें उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों के प्रति नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। इस दौरान ममता कॉलेज, विमला देवी कॉलेज, एमएच कॉलेज और जनता कॉलेज में निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षार्थियों को नहीं बैठाया गया था। इससे परीक्षा कक्षों में बैठक व्यवस्था अव्यवस्थित मिली। वहीं कई परीक्षार्थियों के बहुविकल्पीय प्रश्नपत्रों पर पहले से ही उत्तरों के विकल्प पर टिक के निशान लगे पाए गए।
इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए मानकों के अनुरूप कई स्थानों और कक्षों में वॉइस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे भी नहीं मिले। निरीक्षण दल के पहुंचने की सूचना पहले ही कॉलेजों के अंदर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य गेट के बाहर लोगों को तैनात किए जाने की बात भी सामने आई। वहीं परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका में दर्ज विवरण और हस्ताक्षरों का सही मिलान नहीं मिला।
विज्ञापन

डॉ. ओंकार ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्र अध्यक्षों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में मिली कमियों की विस्तृत रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें