फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला

Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अवागढ़ के गांव नगला रूपी निवासी एक किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा उसे होम आइसोलेट कराया गया। जबकि शुक्रवार को अवागढ़ में ही तीन कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन


दो सप्ताह में जिले में लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे है। आंकड़ों पर गौर करें तो 16 दिनों में 51 केस कोरोना के मिल चुके हैं। शनिवार को कोरोना का कोई केस सामने न आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन रविवार को गांव नगला रूपी में 15 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव आ गया।

स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर संक्रमित किशोर को होम आइसोलेट कराया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया अवागढ़ क्षेत्र निवासी एक किशोर कोरोना पॉजिटिव आया है। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सोमवार को सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें