अग्रसेन महिला समिति का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव कम्यूनिटी हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया।
अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल महिला समिति ने हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। वार्षिकोत्सव के दौरान क्लब की वार्षिक आख्या भी प्रस्तुत की गई। वर्ष भर में संपन्न हुए विभिन्न कार्यकम में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने वाली महिलाओं को भी उन्होंने सम्मानित किया। वास्तु शास्त्री राकेश गर्ग, सरोज गर्ग को समिति ने सम्मानित किया। सचिव लीना अग्रवाल ने भी सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गेम्स का आनंद भी महिलाओं ने लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बॉलीवुड गानों पर एकल और सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किए। इस दौरान समिति की सदस्य सरोज गर्ग, रेखा अग्रवाल, शिवानी, शालिनी, ऊषा,गीता, संगीता, ऊषा गर्ग, डिपंल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।