फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: काम में लापरवाही पर एएनएम की वेतनवृद्धि रोकी

Sat, 08 Apr 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीएमओ ने शनिवार को मिरहची व मारहरा के स्वास्थ्य केद्रों का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर अधीक्षकों को चेतावनी दी। वहीं भुरगवां में काम में लापरवाही बरतने पर एएनएम की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया शनिवार को मिरहची पीएचसी का निरीक्षण किया। जहां वार्ड में गंदगी मिली। साफ-सफाई ठीक नहीं थी। मरीजों से जानकारी की। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी की फटकार लगाई। इसके बाद मारहरा सीएचसी पर पहुंचे। यहां कई अव्यवस्थाएं मिलीं। गंदगी के साथ जननी सुरक्षा योजना में भी लापरवाही बरती जा रही थी। कई अन्य शिकायतें मिलीं। यहां भी अधीक्षक को चेतावनी दी और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की बात कही। इसके बाद गांव भुरगवां में पहुंचे। यहां एएनएम गिरिजा कुमारी का कार्य ठीक नहीं मिला। इस पर उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें