एटा। वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस) से पहले गांव में मातृ बैठक का आयोजन किया जाता है। गांव मानिकपुर में इस बैठक में एएनएम गैरहाजिर रहीं। उनका वेतन रोका गया है।
मातृ बैठक में टीकाकरण के लिए लक्षित लोगों की बुलावा पर्ची आवंटन आदि तैयारी की जाती है। इसकी जिम्मेदारी एएनएम की रहती है। बुधवार को सभी सत्रों पर वीएचएनडी का आयोजन किया गया। सकीट ब्लॉक के गांव मानिकपुर में निरीक्षण करने के लिए सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में 30 लाभार्थियों की ड्यूलिस्ट अपडेट मिली, जिनका टीकाकरण किया जाना था। एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी भी सत्र पर उपस्थित मिलीं। तीन नई गर्भवती का एएनसी टेस्ट किया गया।
लेकिन जब टीकाकरण सत्र से पूर्व मातृ बैठक की जानकारी की गई तो पता लगा कि इस बैठक में एएनएम सुमन अनुपस्थित रही थीं। उनका उस दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद मधूपुरा में निरीक्षण किया। वहां सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। संवाद