फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में दो कर्मचारी पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती : फोटो 11ए,बी,सी

विज्ञापन
अनिक फैक्ट्री में कर्मचारियों से काम न लेकर खुले में बैठाए रहने पर कर्मचारियों की बिगड़ी हालत, तो - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अनिक मिल्क फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठाने से मंगलवार को दो कर्मचारी बीमार पड़ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कर्मचारियों ने कंपनी के प्लांटहेड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कर्मचारियों की पीड़ा जानने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड फैक्टरी गए।
विज्ञापन

नवंबर माह में कंपनी के 29 संविदा कर्मचारी बिना नोटिस दिए निकाल दिए गए। वहीं एडीएम ने कंपनी के प्लांट हैड से बात कर यथास्थित बनाए रखने की बात बीते दिनों कही थी। इसके बाद से कर्मचारी कंपनी पहुंचने लगे। जहां गेट पर उनके मोबाइल जमा करा लिए और खुले आसमान के नीचे बैठने को कहा गया। इस दौरान कर्मचारियों को वहां कोई कार्य नहीं करने दिया गया।
कई दिन से खुले आसमान के नीचे बैठे कर्मचारियों में से रामसेवक व देवेंद्र मंगलवार को सर्दी से बीमार पड़ गए। उन्हें साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य कर्मचारी मंगलवार को भी खुले आसमान के नीचे शाम पांच बजे तक बैठे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पुष्पेंद्र सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने कंपनी के प्लांट हेड पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कंपनी बिना पीएफ दिए उन्हें निकाल रही है। उन्होंने कहा, कंपनी कर्मचारियों पर अत्याचार कर रही है। कर्मचारियों ने कहा, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वह आत्महत्या को मजबूर होंगे।
नहीं माना डीएम का फरमान
सोमवार देर रात ये कर्मचारी डीएम से मिले थे। डीएम ने कहा था कि मंगलवार से सभी समय से फैक्टरी जाएं और कार्य करें। इसके बाद भी फैक्टरी प्रबंधन ने कर्मचारियों को कार्य नहीं करने दिया। कर्मचारियों ने फैक्टरी में पुलिस पहुंचने की बात कही थी। इस पर डीएम ने अश्वासन दिया था की पुलिस नहीं पहुंचेगी और कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी।
कर्मचारियों से मिले सदर विधायक
अनिक फैक्टरी में कार्य से विरत चल रहे कर्मचारियों से मंगलवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड मिलने पहुंचे। उन्हें कंपनी में कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने कर्मचारियों से बात की। जहां कर्मचारियों ने बताया कि वह 17 वर्ष से कार्य कर रहे है। उनका हिसाब कराया जाए, इसके साथ ही उन्हें कंपनी से न निकाला जाए। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह कंपनी अधिकारियों और प्रशासन से बात करेंगे।
कैंटीन में बैठने की कही बात
सभी 29 कर्मचारियों को कैंटीन में बैठने के लिए कहा है। उन्हें सर्दी से बचाव के लिए हीटर के साथ अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं। उनके द्वारा जो आरोप लगाए जा रहा है, वे गलत हैं। उनका हिसाब किया जाएगा। वहीं मंगलवार को दो कर्मचारियों के पेट में दर्द होने लगा था। इस पर उन्हे कंपनी की गाड़ी भेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आरएस तिवारी, प्लांट हेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें