फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित कारोबारियों ने की हड़ताल की घोषणा

Tue, 12 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर रोड पर एक गल्ला कारोबारी से आठ लाख की नकदी से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। कारोबारी के भाई के हल्ला मचाने पर जमा भीड़ ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की लेकिन वो फरार हो गए। इस घटना को बाद गल्ला व्यापारी व्यापारी नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान एसपी से नोकझोंक हो गई। आक्रोशित व्यापारियों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


गल्ला कारोबारी रजनेश गुप्ता बैंक से आठ लाख की नकदी निकालकर ला रहा था। दो पल्सर सवार लुटेरे पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रजनेश की बाइक आगे बड़ी तभी पीछे से लुटेरे भी चल दिए। बैग छीनने की कोशिश करने लगे तभी उसके भाई राजीव ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने पल्सर सवार को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
इसके बाद व्यापारी व्यापार संगठन के नेताओं के साथ एसपी हिमांशु कुमार से मिलने पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान एसपी से नोकझोंक हो गई। तभी एसपी ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होने गल्ला मंडी की अनिश्चत काल की हड़ताल की घोषणा कर दी। एएसपी राधे मोहन भारद्वाज ने मंडी पहुंचकर व्यापारियों को समझाया, लेकिन वार्ता के बाद भी गतिरोध बना रहा। व्यापार संगठन के नेता सुरेश वार्ष्णेय, अनुरूद्ध पल्तानी, दीपक गुप्ता, मुकेश बंसल, संजीव गुप्ता, रविकांत, सुबोध गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें