फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानदेय व ईपीएफ न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों का विकास भवन पर धरना

Sun, 29 Mar 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विकास भवन पर दस माह से मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। दस महीने से लंबित मानदेय व करीब दो वर्षों से ईपीएफ यूएएन खातों में जमा न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शनिवार को विकास भवन प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष सनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी संख्या में रोजगार सेवक विकास भवन पहुंचे। इसके बाद संघ के जिला अध्यक्ष सनोज कुमार समेत पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां उन्होंने अधिकृत उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दोपहर 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने ग्राम रोजगार सेवकों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल को समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल धरना स्थल पहुंचे और रोजगार सेवकों को दो दिन में मानदेय की फीडिंग कर मार्च 2026 तक का मानदेय उपलब्ध कराने का मौखिक आश्वासन देते हुए अन्य समस्याओं के निस्तारण का भी भरोसा दिया। संघ ने विचार-विमर्श के बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान कहा कि 31 मार्च तक मानदेय का भुगतान नहीं होने पर 1 अप्रैल से कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। और अनुमति मिलने पर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर नीरज कुमार, रामनरेश, कृपाल सिंह, प्रदीप सिंह, नेम सिंह, सुनीता देवी, नेम सिंह, ललित कुमार, रमेश चंद्र, अमोल सिंह, पीतम सिंह, प्रेमपाल सिंह, रामपाल सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन





रोजगार सेवकों को दस महीनों से मानदेय व ईपीएफ न मिलने की जानकारी मिली है। डीसी मनरेगा प्रभुदयाल को समस्या के समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं रोजगार सेवकों को भी जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें