फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

Tue, 20 Sep 2016 06:18 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
नहीं थम रहा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी में सैनिकों के कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को भी लोगों का आक्रोश जारी रहा। आक्रेाशित लोगों ने पाकिस्तान के झंडे जलाए और पाक प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। इंडियन नेशनल कांग्रेेस लीग ने कलक्ट्रेट के बाहर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।  
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष माधव तिवारी ने कहा कि इस हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। पाक से आर्थिक और सामरिक करार रद्द किया जाए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान शिवेंद्र चौहान, अनिल जोशी, मोहम्मद आमिर, अनूप कुमार, मोहम्मद जमीर, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब ऑफ कासगंज संजीवनी ने पाकिस्तान के हमले की निंदा की। अध्यक्ष राहुल शारडा ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकी हमला लगातार कर रहा है। यह हालात अब बर्दाश्त से बाहर हो रहे हैं। क्लब के राजीव जैन, पदम अग्रवाल, राहुल शारडा कौशल सिंघल, पीयूष गोयल, सुनील अग्रवाल, अभय चांडक ने शहीद सैनिकों का श्रद्धांजलि दी।  
विज्ञापन

न्यौली मानपुर नगरिया में राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष सोंरो ठाकुर सोनू सोलंकी ने कहा कि आखिर कब तक हमारी सेना के जवान शहीद होते रहेंगे। हमारे शहीदों की शहादत का बदला कब पूरा होगा। इस मौके पर सुनील मिश्रा ठाकुर, अभिनव चौहान ठाकुर, अंकित सोलंकी, ग्रीशचंद्र ठाकुर, देवेश सांलकी, अनिल मार्य, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।  

मोमबत्ती जलाकर किया नमन
सोरों (ब्यूरो)। हरिपदी किनारे गंगा आरती सेवा मंडल और गंगा भक्त समिति के कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर शहीद सैनिकों को याद किया। इस मौके पर सतीश भारद्वाज, योगेश तिवारी, संतोष मिश्र, शिवम भारद्वाज, राधाकृष्ण, अजीत पचौरी, कपिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें