आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में ब्लाक मारहरा, निधौलकलां, शीतलपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि आम बजट में सभी वर्ग के लिए केंद्र सरकार कुछ न कुछ दिया है लेकिन कार्यकत्रियों की अनदेखी की गई। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। अनीता, ज्ञानदेवी ने कहा कि कार्यकत्रियों की अनदेखी से रोष है। सुनीता ,कृष्णा ,राधा , सुमन, प्रियंका ,राजेश यादव, सरला, रंजना आदि मौजूद रहीं।