फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मासूम की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 27 Sep 2025 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज (एटा) के ससौता गांव में मां के साथ जा रहे तीन वर्षीय वंश की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज(एटा)। गांव ससौता में मां के साथ जा रहे मासूम की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चे की मां ने बताया कि 23 सितंबर को यहां लिंटर पड़ने पर आए थे।
विज्ञापन

गांव ससौता दोषपुर निवासी आत्माराम राजपूत ने बताया कि थाना भोगांव जिला मैनपुरी के गांव उमरीहार निवासी विनय उनके भांजे हैं। भांजे की पत्नी सीमा 23 सितंबर को अपने बेटे वंश (3) के साथ घूमने आई थी। यहां नए मकान का लिंटर पड़ा है। बृहस्पतिवार की देर शाम मां के साथ खेतों की ओर जाते समय कायमगंज रोड पर वंश लोडर वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग वंश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
वाहन लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। आत्माराम राजपूत ने बताया कि मकान अभी नया बना है इसका लिंटर पड़ा है जिसकी वजह से शौचालय नहीं बन पाया है। शौच के लिए सीमा खेतों की ओर जा रही थी। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन वंश के शव को गांव उमरीहार ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें