एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के अंर्तगत आसपुर रोड पर बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। गांव कनिकापुर निवासी 55 वर्षीय रामदास गाय-भैंस चराने के लिए खेतों पर गए थे। सोमवार शाम वह जानवरों को लेकर वापस आ रहे थेे। इस दौरान गांव लंभेटा के पास एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आई। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत बता दिया। बागवाला थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद