फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी लगने से बीमार वृद्ध की मौत, एक को किया रेफर

Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार काे दो वृद्ध लोगों को लाया गया। इसमें एक की मौत हो गई। वह सर्दी लगने से बीमार चल रहे थे। वहीं दूसरे को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को सुबह 10ः30 बजे रोशनलाल (70) निवासी लालपुर का परिजन लेकर आए। भतीजे कुलदीप ने बताया कि उन्हें तीन दिन से सर्दी की शिकायत थी। निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। सुबह के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उदयवीर सिंह (50) निवासी शाह आलमपुर को लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। भाई मुकेश कुमार ने बताया कि दोपहर के वक्त उन्होंने चाय पी और आलू खाए। थोड़ी देर बाद वह चारपाई से गिर गए। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें