फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज कासगंज में पढ़ाएंगे

Mon, 06 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अमित शाह आज कासगंज में पढ़ाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को कासगंज पहुंच रहे हैं और वह यहां ब्रज प्रांत के बूथ इकाई के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के 17 जिलों के बूथ प्रभारी एवं अध्यक्ष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यकर्ताओं की संख्या 20 हजार के आसपास रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 11:30 बजे हैलीकाप्टर से बीएबी इंटर कालेज मैदान पर बनाए गए हैलीपेड पर उतरेंगे जहां सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उनकी अगुवानी करेंगे। इसके पश्चात वह 11.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां बनाए गए ग्रीन हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करेंगे। 12 बजे वह मंच पर आकर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात शाह एक घंटे तक रुकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें