एक जुलाई को लखनऊ में सम्मानित हो रहे मेधावियों में जनपद के तीन विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल की एक छात्रा एवं इंटरमीडिएट के एक छात्र व एक छात्रा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चयनित छात्र-छात्राओं को अवगत करा 30 जून को आयोजन में प्रतिभाग के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित हो रहे मेधावी सम्मान समारोह में जिले के भी तीन छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। विभागीय निर्देश के बाद सक्रिय शिक्षा विभाग ने चयनितों को 30 जून शाम तक लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ताकि निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर नियमानुसार प्रवेश पा सकें। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल देकर प्रोत्साहित करेंगे।
चयनित विद्यार्थी कक्षा संस्था का नाम
कु.रंजना हाईस्कूल स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज कमालपुर भलाईपुर
कु.जैसमिन इंटरमीडिएट सिद्घार्थ इंटर कालेज जलेसर
तरुन कुमार इंटरमीडिएट बाबा विश्वस्वरूप इंटर कालेज बघौली
एक जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित मेधावी सम्मान समारोह में जनपद के तीन मेधावियों को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। तीनों चयनितों को सूचित कर निर्धारित समय तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
मनोज कुमार गिरि, जिला विद्यालय एटा