फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद की 111वीं जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

Wed, 16 Sep 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की बुधवार को जयंती मनाई गई। क्षत्रिय समाज ने विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें महान क्रांतिकारी बताया।
विज्ञापन

महावीर पार्क स्थित शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने कहा देश ऐसे महान क्रांतिकारी को कभी भूल नहीं सकता। युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि महावीर सिंह राठौर ने एटा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम अमर किया। अंग्रेजों के जुल्मों का उन्होंने डटकर सामना किया और हंसते-हंसते शहीद हो गए। कोषाध्यक्ष डा. ऋषि चौहान ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता संरक्षक केबी सिंह ने की। संचालन ओमेंद्र चौहान ने किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, इंद्रपाल चौहान, हेमेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, तुरसन पाल सिंह, कमलेश राठौर, संजय सोलंकी, कौशलेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राजा का रामपुर स्थित अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के नाम से संचालित स्कूल में भी जयंती मनाई गई। शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल प्रांगण में लगी महावीर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अरुण चौहान, विजय राठौर, बलवीर सिंह, नरेंद्र आचार्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें