फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी छात्र सम्मान समारोह

Sun, 28 Jun 2015 11:18 PM IST
Amar daylight Mnglaytn University Student Award Ceremony
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है छात्र-छात्राओं में भी उत्साह बढ़ता जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में फार्म भरकर जमा कराए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि सोमवार को सायं पांच बजे तक है। उक्त समयावधि के बाद फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रविवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भीड़ सुबह से लेकर सायं तक कार्यालय पर नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपना पंजीकरण कराया। अभिभावक व शिक्षक भी उनके साथ थे। अलीगंज और जलेसर कार्यालय पर भी अच्छी खासी संख्या में छात्र-छात्राओं ने फार्म भरकर जमा कराए।
विज्ञापन

बता दें इस वर्ष क्लास 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्र जिनके यूपी बोर्ड में 65 प्रतिशत और सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। चयनित छात्र सम्मानित होंगे। फार्म जमा करने की आखिरी तारीख सोमवार है। छात्र अपने फार्म के साथ मार्कशीट की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ शिक्षकों में उत्साह चरम पर है। हर कोई इस समारोह में भाग लाने को उत्साहित है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
केवल सोमवार सायं पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे फार्म
आयोजन केवल इस वर्ष 2015 की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए है
किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें
फार्म आज के अखबार में विज्ञापन के रूप में प्रकाशित हुआ है
फार्म न मिलने की स्थिति में केवल मार्कशीट भी जमा कर सकते हैं  
फार्म अपने नजदीकी सेंटर पर ही जमा करें
 
यहां जमा करें फार्म
अमर उजाला ऑफिस एटा : गांधी मार्केट शाह कॉप्लेक्स
अमर उजाला अलीगंज : मोहल्ला राधा कृष्ण अलीगंज
अमर उजाला जलेसर : मंडी जवाहरगंज जलेसर
सेलिएंट कैरियर पॉइंट : 18 बी / 2 नारायण नगर पुरानी स्टेट बैंक वाली गली आगरा रोड एटा  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें