फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से गंठबंधन संभव, विलय नहीं- आदित्य

विज्ञापन
प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय महासचिब आदित्य यादव को मुकुट पहना कर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष शराफत - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बुधवार की दोपहर करीब चार बजे पार्टी जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर वार्ता के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में सपा से गठबंधन संभव है लेकिन विलय नहीं हो सकता। दोनों पार्टियों की नीतियां एक जैसी हैं, ऐसे में अगर सीट बंटवारे को लेकर बात बनती है तो गठबंधन की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव गांव नगला बेल में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने और जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले के गांधी मार्केट स्थित शाह पैलेस में प्रसपा के कार्यालय के उद्घाटन के लिए बुधवार को एटा आए थे।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता पर बेवजह कानून थोपे जा रहे हैं, कृषि कानून पूर्ण रूप से किसान विरोधी हैं, प्रसपा इन कानूनों को खुलकर विरोध करेगी। देश और प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रसपा समाजवादी सोच रखने वाली छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। सपा से भी गठबंधन संभव है लेकिन विलय नहीं होगा।
प्रदेश में प्रसपा (लोहिया) एक विकल्प के रूप में मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन उर्फ काले, मारहरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुनील यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मुन्नेश यादव, ओमवीर सिंह यादव, सतेंद्र सिंह, मोहम्मद समीर, मुन्ने खां, मुहम्मद आरिफ, सतेंद्र प्रधान, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें