एटा। जलेसर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर के मजरा अरबगढ़ निवासी अनेक सिंह, पप्पू, कमलेश, अनीता आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 15 दिन पहले पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार तथा पंचायत सचिव सुनील यादव ने उखड़वा दिया। इसकी ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर ले गए। 16 मार्च को यहां इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया। जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसकी शिकायत करने के बावजूद बीडीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन पहले कराए गए इस कार्य में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसकी तकनीकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। संवाद
संग्रह अमीन संघ का हुआ चुनाव
एटा। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील सदर की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें ग्रीशचंद्रा को अध्यक्ष और मोहन सिंह यादव को मंत्री चुना गया। इसके अलावा देवेंद्र सि ंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनवर अली कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजीलाल कोषाध्यक्ष, शिशुपाल सिंह संगठन मंत्री, वीरेंद्र सिंह यादव ऑडिटर, पंकज यादव उपमंत्री चुने गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह राठौर ने की। संवाद