राजा का रामपुर। कस्बा के मोहल्ला गड़ी रानी साहिबा निवासी कोटा डीलर गौरव सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री पोर्टल सहित उच्चाधिकारियों से की है। आरोप लगाया है कि डीएसओ कार्यालय में जमा जमानत राशि की पासबुक के एवज में रुपये मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिता राजेंद्र सिंह राठोर की राशन कोटा की दुकान थी। इसकी जमानत राशि पोस्ट ऑफिस में 5000 रुपये जमा थी। उनकी मृत्यु 2006 में हो गई। पास बुक कार्यालय में जमा है। इसे लेने के लिए कई बार कार्यालय में संपर्क किया। कर्मचारी ने इसे निकालने के 2000 रुपये मांगे। डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 2000 की पत्रावली है। उस समय 200 या 250 रुपये जमानत राशि थी। पत्रावली करीब 24 साल पुरानी है, इसे ढूंढ़ने में समय लग रहा है। संवाद