लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) सम सेमेस्टर दूसरे चरण की परीक्षाएं 25 जुलाई से प्रस्तावित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस पर दो जुलाई तक किसी तरह की संशोधन के लिए सूचित किया जा सकेगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि बीटेक दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीआर्क, बीएफए, बीएफएडी, एमबीए, एमसीए, एमआर्क, एमटेक दूसरे सेमेस्टर आदि की परीक्षाएं 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए छूटे हुए छात्र परीक्षा फार्म व निर्धारित शुल्क 26 जून से पांच जुलाई तक भर सकेंगे। उन्होंने कॉलेजों से इसके बारे में विद्यार्थियों को सूचित करने को कहा है।
एकेटीयूः एमटेक-एमफार्मा तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने शुक्रवार को एमटेक-एमफार्मा तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।