फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मलेरिया जांच की कराई जाएगी पड़ताल

Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सिर्फ चार मलेरिया के केस दर्ज हैं। इसको लेकर सीएचसी पीएचसी पर स्लाइडों से हो रही जांच पर संदेह खड़ा हो गया है। इस जांच की पड़ताल लखनऊ व अलीगढ़ स्तर पर की जाएगी। अगर स्लाइड की जांच में गड़बड़ी मिली तो लैब टेक्नीशियन से जवाब तलब किया जाएगा।वर्ष 2022 में जिले में मलेरिया के केस 46 आए थे। जबकि वर्ष 2021 में भी आंकडा 42 के लगभग रहा था। इस बार जनवरी से अब तक सिर्फ मलेरिया के चार केस सामने आए हैं। सीएचसी-पीएचसी पर मलेरिया कार्ड के अलावा स्लाइड से भी जांच की जा रही है। प्रतिदिन करीब 100 जांचें स्लाइड से हो रहीं हैं। इसको लेकर प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने लखनऊ व अलीगढ़ में स्लाइड की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लखनऊ में स्थापित दिल्ली की लैब सहित लखनऊ एडी के यहां स्लाइड की जांच कराएंगे। इसके अलावा अलीगढ़ में भी स्लाइड की जांच कराएंगे। यह जांच रैंडम तरीके से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विकासखंडों से स्लाइडों को मंगवाकर भेजा जाएगा। अगर कहीं कोई गड़बड़ी निकली तो जिम्मेदारी तय कर जवाब लिया जाएगा।
-
काफी संख्या में पहुंच रहे हैं बुखार के मरीज
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 100 के करीब बुखार पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डॉ. कुलदीप का कहना है कुछ मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिलते हैं, लेकिन जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे ही हालात जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हैं। जहां बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंचते हैं, लेकिन मलेरिया की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें