फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आयोजित किए जाएंगे कृषि मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिशन किसान कल्याण के तहत जिले के समस्त आठ विकास खंड पर रविवार को कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के आठ अधिकारियों को प्रत्येक विकास खंड का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मेले में 12 से अधिक विभाग प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अजय प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मिशन किसान कल्याण के तहत कृषि मेलों का आयोजन रविवार को समस्त आठ विकास खंड पर किया जाएगा। विकास खंड शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौली कलां, अवागढ़, जलेसर, अलीगंज एवं जैथरा में अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
मेलों में कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, प्रोवेशन, चिकित्सा, एनआरएलएम, मंडी परिषद आदि विभाग अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रगति एवं उपलिब्धयों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें