फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन के खिलाफ गरजे भाजपाई

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता की पुत्री, पत्नी एवं मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाईयों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दकी को विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी ने कहा कि लखनऊ में हुई बसपा की रैली में दयाशंकर की पत्नी, मां एवं पुत्री के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी की गई, वह बसपा के  राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दिकी के उकसाने पर हुई है। इससे दयाशंकर का परिवार दहशत में है। उन्होंने नसीमुद्दीन को विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष के पद से बर्खास्त कर उनकी सदस्यता को समाप्त किए जाने और गिरफ्तारी की मांग की।

इस मौके पर अनिल पुंडीर, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, स्वरूप चंद्र लोधी, हरेंद्र राजपूत, राजवीर सिंह, लालता प्रसाद लोधी, विकास अवस्थी, आकाश राजपूत, संजय कुशवाह, रनवीर सिंह, राजवीर सागर, गवेंद्र सिंह, संजय मूना, सुनील पांडे, प्रमोद चौहान, अंकुर पराशर, पुनीत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी प्रताप सेना आज करेगी सभा
पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर की पत्नी, मां एवं बेटी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में रविवार को सुबह 10 बजे प्रभु पार्क में राष्ट्रवादी प्रताप सेना सभा करेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष संजय सिंह पुंडीर ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें