निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर उर्फ राजू को सोमवार को डीएम निधि केसरवानी ने प्रमाणपत्र सौंपा। लेकिन 17 फरवरी तक जिला पंचायत का कामकाज निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव देखेंगे। 18 फरवरी को शपथ ग्रहण के बाद नए जिपं अध्यक्ष कामकाज संभालेंगे।
डीएम निधि केसरवानी ने सोमवार को अपने आवास पर बुला कर सोमवार शाम नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ राजू को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर उनके साथ निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। सीडीओ साहब सिंह ने बताया कि आगामी 17 फरवरी तक निर्वतमान जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ही कामकाज संभालेंगे। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का कामकाज नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष राज किशोर उर्फ राजू को कमान सौंपी जाएगी।