फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल समूह की आहट के बाद ललूपुर में डाला अधिकारियों ने डेरा

सार

शासन ने जिलों में व्यवस्थाओं और योजनाओं की प्रगति जानने के लिए मंत्रिमंडल समूह नामित कर दिए हैं।मंगलवार को गांव ललूपुर में सीडीओ विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। शासन ने जिलों में व्यवस्थाओं और योजनाओं की प्रगति जानने के लिए मंत्रिमंडल समूह नामित कर दिए हैं। जिले में मंत्रिमंडल समूह के आने की आहट से तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को गांव ललूपुर में सीडीओ विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। ऐसे में प्रशासन ललूपुर को ही मंत्रिमंडल समूह के निरीक्षण के लिए प्रस्तावित कर सकता है।
विज्ञापन

इस बार मंडल स्तर पर तीन-तीन मंत्रियों का समूह योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामित किया है। इसी के तहत मैनपुरी में मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और रजनी तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही ये मंत्रिमंडल समूह मैनपुरी आकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक गांव का निरीक्षण कराने के लिए प्रशासन विकास खंड सुल्तानगंज के गांव ललूपुर को तैयार करने में जुटा है।
इसी के चलते मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने अन्य अधिकारियों से साथ गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव का प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय देखा। साथ ही गांव में साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। सीडीओ ने डीपीआरओ को गांव में साफ-सफाई के इंतजाम कराने के निर्देश दिए। वहीं अन्य अधिकारियों को नियमानुसार गांव को बेहतर बनाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक केके सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम, डीपीआरओ अविनाश चंद्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें