फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का आरोप

सार

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव पिंजरी में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई।मौत कैसे हुई यह जानकारी नहीं, लेकिन उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव पिंजरी में सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने शादी में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप ससुरालीजन पर लगाया है।
विज्ञापन

गांव खरसुलिया निवासी गोविंद ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसने 21 वर्षीय बहन देवलक्ष्मी की शादी पिंजरी निवासी पंकज शर्मा के साथ 12 मई 2022 को की थी। उसके ससुरालीजन द्वारा अपाचे बाइक की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन परेशान करने लगे। पति ने जान से मारकर दूसरी शादी करने की धमकी दी।
सोमवार को सूचना मिली की बहन की मौत हो गई है। सूचना पर गांव पहुंचे तो देवलक्ष्मी का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घेर में मिला। जबकि उसके सभी ससुरालीजन लापता थे। मौत कैसे हुई यह जानकारी नहीं, लेकिन उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। जसरथपुर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि मृतका का पति बाहर है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी। इस पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें