फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सकीट, निधौली के बाद अवागढ़ में भी चिकन पॉक्स की दस्तक

Thu, 06 Apr 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। सकीट और निधौली कलां के बाद अब अवागढ़ में भी चिकन पॉक्स ने दस्तक दे दी है। नगर पंचायत कार्यालय के पास डूडा द्वारा बनवाए गए आवास में दो परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आकर बीमार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर परीक्षण के बाद उपचार शुरू कर दिया। सकीट कस्बे में पांच और निधौली कलां क्षेत्र में तीन लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आए थे। अब अवागढ़ कस्बे में आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक उपाध्याय के परिवार में पुत्र संतोष, दो माह की नातिन वैष्णवी, राकेश गुप्ता की पुत्रियां संध्या (18) तथा तुलसी (10) चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। सूचना पर बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी रवी सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर रोगियों को दवाएं देकर उपचार शुरू किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि यह समस्या दवा के सेवन से 7 दिन में सही हो जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसी बीमारियों की सूचना तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें