फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरे तार तो कहीं फटा ट्रांसफार्मर

Fri, 23 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश के बाद गुरुवार को विद्युत विभाग की जर्जर तारों व लचर व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। बिजली के खंभाें में करंट आने से चार जानवर चिपककर मर गए। वहीं हाईटेंशन तार टूटने व ट्रांसफार्मर फटने से महिला और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इन हादसों में कई लोग बाल-बाल भी बच गए। आपूर्ति भी बाधित रही। जिला अस्पताल से झुलसे युवक को आगरा रेफर कर दिया है। लोगाें में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती में शुक्रवार की सुबह अचानक पोल में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर तीन जानवर मर गए। साथ ही स्कूल जा रहे बच्चे व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। चीखपुकार पर लोग एकत्रित हो गए और विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर लाइन को बंद कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला फीरोजाबाद के थाना जसराना के गांव पाढम निवासी 20 वर्षीय आसिफ पुत्र माजिद कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी रिश्तेदार शरीफ के यहां आया था।
विज्ञापन


 बताते हैं शुक्रवार की सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ वह फट गया। वहां से निकल रहे आसिफ के ऊपर तेल गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। ट्रांसफार्मर फटने की आवाज से लोगाें में हड़कंप मच गया। झुलसे आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। वहीं इस घटना से कालोनी के लोगों में आक्रोश है।


दूसरी ओर पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे जीटी रोड स्थित गंगा नगर कालोनी निवासी नीरज यादव पत्नी रामनिवास यादव अपने घर के सामने बंधी भैंस को खोलने के लिए आई थीं। तभी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। मौके पर ही भैंस मर गई, जबकि करंट लगने से नीरज झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तार टूटने व ट्रांसफार्मर फटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।


दिनभर रहे जाम के हालात
एटा। रुक-रुक कर हुई 15 घंटे की बारिश के बाद शुक्रवार को शहर में जाम के ऐसे हालात बने कि 15 मिनट का रास्ता पार करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटा तक लग गया। रेलवे पुल से लेकर अलीगंज तिराहे तक वाहन रेंगते हुए गुजरे। जगह-जगह लगी यातायात पुलिस भी जाम को कंट्रोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन




बारिश के चलते यह दिक्कत आई है। तत्काल कर्मचारी भेजकर टूटे तार सही कराए गए हैं।
- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें