फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के बाद धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर

Tue, 24 Nov 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जीटी रोड पर करीब तीन घंटे तक उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। उपद्रव होने के बाद दुकानों के शटर बंद हो गए। उपद्रवियों ने गांधी मार्केट से लेकर जनता दुर्गा मंदिर तक जो भी वस्तु मिली, सब आग के हवाले कर दी। गांधी मार्केट में भी उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। एक दुकानदार द्वारा दुकान बंद न करने पर उसकी भी पिटाई कर दी। उपद्रव देख बस स्टैंड पर बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। उपद्रवियों का रौद्ररूप देख एक युवती के आंसू तक निकल आए। वहीं शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, बाबूगंज, कचहरी स्थित मार्केट, सुभाष बाजार, गांधी मार्केट सभी बंद हो गए। बाजार बंद कर व्यापारी सड़क पर आ गए। उन्हाेंने पुलिस प्रशासन की लापरवाही की निंदा की।
 
रोडवेज बस भेजी गई वर्कशॉप
एटा। बवाल के बाद परिवहन निगम ने भी तत्काल सभी बसे आगरा रोड स्थित वर्कशॉप भिजवा दी। वही यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर बैठा दिया। जिससे कि उन्हें कोई नुकसान न हो सके। वही ट्रक भी पुल पर ही रुकवा दिए, साथ ही कुछ ट्रक आगरा रोड से निकलवा दिए गए। जिससे बवाली अन्य वाहनों में आग नहीं लगा सके। बवाल के वक्त शहर के बाहर जहां के तहां वाहन रोक दिए गए।
विज्ञापन

-----
स्कूल की छुट्टी भी हुई देरी से
एटा। एडीएम प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों में सूचना देकर छुट्टी देरी से करने के आदेश दे दिए। जिसके बाद बच्चों की काफी देरी से छुट्टी गई। बाद में खुद एडीएम ने माइक से लोगों को घरों में कैद होने की बात कहीं।
विज्ञापन



जो भी सामने आया, बरसाई लाठियां
एटा। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने जैसे ही मोर्चा संभाला वैसे ही उपद्रवी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को जो भी मिला उन सब पर लाठियां बरसाईं। जिसके बाद आम लोग घरों में छिपने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें