फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 30 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के चंदन नगर में एक युवक ने घर पर कहासुनी होने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चंदन नगर निवासी सोनू शर्मा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवकांत (24) के घर से बृहस्पतिवार की देर शाम चिल्लाने की आवाज आई तो भाग कर पहुंचे। वहां देखा तो शिवकांत फंदे से लटक रहा था और परिजन चिल्ला रहे थे। यह देखकर शिवकांत को फंदे से उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले आए। शिवकांत 3 भाई-बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी किसी पड़ोसी ने पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस घर पर पहुंच गई। परिजन को समझाकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें