फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवाद के बाद महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
मृतका पूजा का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव किशोेरपुर में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पति ने भाभी से हुए झगड़े को खुदकुशी का कारण बताया है।
विज्ञापन

नई आबादी गांव फुलवाड़ी थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद निवासी राहुल ने बताया कि बहन पूजा (30) का विवाह 18 अप्रैल 2018 को गांव किशोरपुर निवासी अवनेश के साथ किया था। कुछ समय बाद बहन के जेठ संतोष और जेठानी हेमलता उसको परेशान करने लगे। वहीं पति अवनेश का आरोप है कि कुछ दिन से भाभी हेमलता पत्नी पूजा को शादी में हुए खर्च का ताना देने लगीं थीं।
विज्ञापन

इस पर बृहस्पतिवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। भाई संतोष भी भाभी का साथ देने लगे और शादी में खर्च हुए 1.50 लाख रुपये मांगने लगे।
इस पर वह पूजा को समझाकर घर से बाहर आ गए। कुछ देर बाद उसने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें