एटा। थाना बागवाला के गांव पैंदापुर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार घर पर किसी बात के चलते विवाद हो गया और महिला ने फंदा लगा लिया।
गांव पैंदापुर निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि 4 वर्ष पूर्व अर्चना के साथ विवाह हुआ था। रविवार की देर शाम किसी बात के चलते विवाद हो गया। जिसके बाद अर्चना गुस्सा होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो जाकर देखा और आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो अर्चना फंदे से लटक रही थी।
किसी तरह दरवाजा खोलकर उसको फंदे से उतारा, तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जाएगी। संवाद