जलेसर तहसील परिसर में तहसीलदार के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
जलेसर। तहसीलदार संदीप सिंह की यहां फिर से तैनाती करते ही अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल का ऐलान कर दिया। तहसीलदार को तीसरी बार जलेसर स्थानांतरित किया गया है। पहले दोनों बार अधिवक्ताओं से उनका विवाद रहा था।
जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के स्थानांतरण आदेश पर तहसीलदार संदीप सिंह ने मंगलवार की शाम को पहुंचकर चार्ज संभाला। बुधवार सुबह अधिवक्ताओं ने सबसे पहले बैठक बुलाई। इसमें तहसील बार अध्यक्ष रामनिवास यादव और सचिव गौरव जादौन ने सभी अधिवक्ताओं से चर्चा की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण पर सभी न्यायालयों का बहिष्कार किए जाने का फैसला लिया और संदीप सिंह के स्थानांतरण की मांग की। परिसर में नारेबाजी कर विरोध का प्रदर्शन किया। बैठक में रमेश पाल सिंह रामू, जेपी सिंह, सुनील यादव, पुरुषोत्तम यादव, लायक सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।