फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधिवक्ताओं ने मांगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही वारदातों के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा, महासचिव रोहित पुंढीर, राधा यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारों के साथ सरकार से सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की गई। बार पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के खिलाफ वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था की जरूरत है। जिसको लागू कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय, सुनील प्रताप सिंह, अवधेश बघेल, दीपक शर्मा, आरती यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें