फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जल्द मनमोहक रूप लेंगे मेहता पार्क और शहीद पार्क

Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मेहता पार्क और शहीद पार्क में जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है। 51.71 लाख रुपये से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही दोनों पार्क मनमोहक रूप लेंगे।सोमवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने दोनों पार्कों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। कार्य की गुणवत्ता को चेक कर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूपी जल निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 39.93 लाख रुपये की लागत से मेहता पार्क एवं 11.78 लाख रुपये से शहीद पार्क का जीर्णाेद्धार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर कराए जाने वाले कार्याें पर चर्चा की। लोगों ने मेहता पार्क में बनाए गए ट्रैक को और चौड़ा करने की अपील की। डीएम ने कहा कि दोनों पार्कों में डीपीआर के अनुरूप बाउंड्रीवॉल, फुटपाथ, बेंच, हॉर्टीकल्चर वर्क, ट्रैक के तहत कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। एसडीएम सदर शिव कुमार, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें