जेएनयू प्रकरण पर जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी देश द्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने बताया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर जेएनयू के छात्रों ने देशविरोधी नारे लगाए। इसके अलावा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अधिवक्ता इस पूरे प्रकरण की निंदा करते हैं। राहुल गांधी की ओर से किया गया समर्थन भी निंदनीय है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, पंकज गुप्ता, आदित्य मिश्रा, राजेश यादव, सतेंद्र सिंह, सुनील यादव, देवेश कुमार पाठक, प्रवेंद्र यादव, सर्वेश चौहान, गोपाल शर्मा, प्रशांत यादव, यशवीर सिंह चौहान, नीरज यादव, अरूण सोलंकी, मदन चौहान, रेशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह बघेल आदि लोग मौजूद थे।